खगड़िया में विद्यालय परिसर में शराब पीने से मना करने पर रात्री प्रहरी की पीटाई

DNB Bharat

मामला खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के एबासबोर्ड गांव की

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया में विद्यालय परिसर में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने रात्रि प्रहरी को पीट कर जख्मी कर दिया। मामला खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के एबासबोर्ड गांव की है कहा बीती रात कुछ बदमाश उत्क्रमित मध्य विद्यालय संहोली में शराब पीने पहुंचे थे लेकिन रात्रि प्रहरी रितेश राज ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

- Sponsored Ads-

रात्रि प्रहरी के द्वारा शराब पीने से मना किए जाने के बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में जख्मी ने गांव के ही दबंग गुलशन और सोनू पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रात्रि प्रहरी को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article