बॉलीबाल खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों ने आपस में की मारपीट, दोनो पक्षों से एक दर्जन जख्मी,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

मानपुर थाना क्षेत्र के पेढका गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

होलिका दहन की रात मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के पेढका गांव में वॉलीबॉल खेलने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे इस घटना में एक पक्ष से नौ लोग जख्मी हुए जबकि दूसरे पक्ष से भी तीन लोग जख्मी बताए जाते हैं। जख्मी हालत में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-

बॉलीबाल खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों ने आपस में की मारपीट, दोनो पक्षों से एक दर्जन जख्मी,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी 2मानपुर थानाध्यक्ष के अनुसार इस घटना के पीछे वॉलीबॉल खेलने के विवाद को बताया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में इलाज करा रहे जख्मी महिला ने बताया कि होलिका दहन को लेकर बच्चों के द्वारा जलावन मांगा जा रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच चिढ़ाने की बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।

बॉलीबाल खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों ने आपस में की मारपीट, दोनो पक्षों से एक दर्जन जख्मी,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी 3जख्मी ने बताया कि पेढका गांव में पांच राउंड फायरिंग भी हुए। वहीं पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। फिलहाल मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। पूछताछ के लिए कई लोगों को मानपुर थाना लाया गया है। इलाके में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article