बेगूसराय पुलिस ने पिकअप वाहन से 66 कार्टून प्रतिबंधित कप सिरप कोरेक्स को किया बरामद,चालक व कारोबारी से की जा रही है पूछताछ

DNB Bharat Desk

पटना में अवस्थित किसी एजेंसी के द्वारा कोरेक्स की यह खेप उपलब्ध कराई गई थी फिलहाल पुलिस बरामद कोरेक्स की कीमत एवं इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की पहचान में जुटी गई है। जल्द ही सबों की पहचान कर ली जाएगी एवं उन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है नगर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान एक पिकअप पर भरे लगभग 66 कार्टून प्रतिबंधित कप सिरप कोरेक्स को बरामद किया है।

बेगूसराय पुलिस ने पिकअप वाहन से 66 कार्टून प्रतिबंधित कप सिरप कोरेक्स को किया बरामद,चालक व कारोबारी से की जा रही है पूछताछ 2साथ ही साथ चालक एवं एक अन्य कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बिहार में लागू शराबबंदी के बाद लोग नशे के लिए विभिन्न तरह के चीजों का सेवन करते हैं उसमें प्रमुख रूप से युवा वर्ग के द्वारा कोरेक्स कफ सिरप का सेवन किया जाता है जिसे सरकार के द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन नशे के सौदागरों के द्वारा लगातार प्रतिबंधित कोरेक्स की तस्करी की जा रही थी।

- Sponsored Ads-

आज जब नगर थाने की पुलिस गश्ती में जा रही थी तो एनएच 31 पर एक पिकअप वैन को पुलिस ने संदेहास्पद अवस्था में देखा और पुलिस को देख कर पिकअप वैन का चालक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और जैसे ही पिकअप बैन की तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।

बेगूसराय पुलिस ने पिकअप वाहन से 66 कार्टून प्रतिबंधित कप सिरप कोरेक्स को किया बरामद,चालक व कारोबारी से की जा रही है पूछताछ 3बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि पटना में अवस्थित किसी एजेंसी के द्वारा कोरेक्स की यह खेप उपलब्ध कराई गई थी फिलहाल पुलिस बरामद कोरेक्स की कीमत एवं इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की पहचान में जुटी गई है। जल्द ही सबों की पहचान कर ली जाएगी एवं उन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article