डायल 112 पुलिस टीम की तत्परता से सड़क हादसे में घायल व्यक्ति बची जान, 05 मिनट के अंदर पहुंची थी घटनास्थल पर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो सत्यसाई पेट्रोल पम्प के पास की घटना, ट्रक की चपेट में आने से घायल हुआ था पैदल चल रहा आमराहगीर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस की डायल 112 टीम की तत्परता से एक बार फिर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसकी चर्चाएं सरेआम हो रही है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने बताया कि डायल-112 पुलिस टीम ने सूचना मिलने के महज 05 मिनट के अंदर सहायक थाना लाखो के सत्यसाई पेट्रोल पम्प पास ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में अहम योगदान दिया है।

बताते चलें कि 28 अक्टूबर को देर रात 8 बजे डायल 112 सहायक थाना लाखो टीम को सूचना मिली कि एन एच-31 लाखो सत्यसाई पेट्रोल पम्प के सामने एक पैदल यात्री को ट्रक से ठोकर लगने के कारण गंभीर रूप से हो गया है।

प्राप्त सूचना पर डायल 112 लाखो पुलिस टीम 05 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को नजदीकी नीजी अस्पताल पहुंचाया तथा ट्रक ड्राईवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जप्त करने में भी सफलत पाई। वहीं जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि सहायक थाना लाखो की 112 टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article