बेगूसराय के बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग को लेकर सर्वदलीय धरना, विधायक भी हुए शामिल

DNB Bharat Desk

एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग को लेकर एन एच 31 पर दिया धरना। लड़ाई जारी रहेगी जब तक हमारी मांग एलिबेटेड फ्लाई ओवर का जब तक पूरा नहीं होगा। संयुक्त विकास संघर्ष समिति के बैनर तले दिया धरना

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर परिषद बीहट चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग को लेकर संयुक्त विकास संघर्ष समिति के बैनर तले राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर संयुक्त रूप से धरना दिया। धरना में स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामलखन सिंह, ग्रामीण नंदकिशोर सिंह, रामनारायण सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद नप बीहट अशोक कुमार सिंह, एटक बेगूसराय महासचिव प्रहलाद सिंह, लोजपा नेता सिंटू सिंह, एआईएसएफ के जिला महासचिव राकेश कुमार, आलोक कुमार, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, रामाधार सिंह अशोक रजक, उमेश सिंह आदि उपस्थित हुए।

- Sponsored Ads-

उपस्थित नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई जारी रहेगी जब तक हमारी मांग एलिवेटेड फ्लाई ओवर का जब तक पूरा नहीं होगा। वहीं जिला प्रशासन के प्रतिनिधि बीडीओ बरौनी बीरेंद्र कुमार सिंह को मांग पत्र देने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया धरनार्थियों ने।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article