नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, 82 की उम्र में ली अंतिम सांस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री और सपा के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 82 वर्ष के थे। उनके किडनी और फेफड़ों में दिक्कत थी। गुरुग्राम के मेदांता में विशेषज्ञों की टीम उनकी देखभाल कर रही थी।

- Sponsored Ads-

मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को यहां भर्ती करवाया गया था। 1 अक्टूबर की रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए था। इससे पहले शनिवार तक बताया जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव पर दवाओं और दुवाओं का असर दिख रहा है। उन्हें सांस लेने में जो दिक्कत हो रही थी वह कम हुई थी और और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में था।

हालांकि, मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने रविवार दोपहर को बताया था कि नेता मुलायम सिंह यादव की स्थिति आज काफी गंभीर है। मुलायम सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार हवन-पूजन कर रहे थे। मेदांता अस्पताल में भी अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का आना लगातार जारी था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article