हर्ष फायरिंग की तैयारी में जुटा था युवक, खुद के पिस्तौल से गोली चलने से हुआ घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सरकार के निर्देश एवं जिला प्रशासन की तमाम बंदिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में बीती रात हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा एक युवक खुद के पिस्तौल से चली गोली से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा गांव की है। बताया जा रहा है कि अरवा निवासी दीपक कुमार पड़ोस में होने वाली शादी में हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा था और इसीलिए वह अपने पिस्तौल को साफ कर रहा था और उसी दौरान जब उसने पिस्तौल साफ कर पिस्तौल को अपने कमर में रखा तो पिस्तौल से गोली चल गई और गोली उसके पैर में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है । लेकिन यहां सवाल उठ रहा है कि युवक के पास पिस्तौल एवं गोली कहां से और कैसे आई और क्या लोगों के मन से अब पुलिस का भय बिल्कुल खत्म हो चुका है और लोग सरेआम अवैध हथियार लेकर घूमते नजर आ रहे हैं और गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article