विभिन्न मांगो को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, प्रभावित हो रही है स्वास्थ्य व्यवस्था

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रहा। समान काम के लिए समान वेतन, संविदा पर बाहर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, एनएचएम कर्मियों को स्मार्टफोन, एफ आर ए एस विधि से उपस्थित बनाने पर रोक लगाने, अप्रैल माह से लंबित मानदेय की अभिलंब भुगतान किए जाने,

- Sponsored Ads-

विभिन्न मांगो को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, प्रभावित हो रही है स्वास्थ्य व्यवस्था 2स्वास्थ्य उप केदो पर पेयजल ,शौचालय, बिजली, आवासीय सुविधा, वाईफाई सुविधा सुनिश्चित किए जाने कार्य स्थल पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी किए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर एचएम कर्मियों की हड़ताल विगत 22 जुलाई से ही जारी है। जिसके कारण खोदाबंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कामकाज ठप हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने मांगों के समर्थन में सीएचसी पर धरना दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article