पीयूएसयू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ में छात्र जदयू की जीत पर सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर मुलाकात कर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। सीएम नीतीश पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य काउंसिल मेंबर्स से अपने आवास 1 अणे मार्ग में मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।

- Sponsored Ads-

सोमवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद मोहन, उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी और कोषाध्यक्ष रविकांत ने सीएम आवास एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article