पिता का एकलौती लाडली प्रियंका का उजरा सुहाग, पीड़ित परिवार समेत मेघौल में दुसरे दिन भी पसरा रहा मातम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एस कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव के चकवारी टोला निवासी राम नारायण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह की मौत हो गयी। बबलू बेगूसराय से अपने ससुराल खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल आ रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। बबलू के मौत से अपने पिता की एकलौती लाडली प्रियंका का सुहाग उजर गया।

- Sponsored Ads-

एवं प्रियंका का एकलौती दो वर्षीय पुत्री रिंकी के सर से पिता का साया उठ गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर से न सिर्फ बबलू के ससुराल वालों बल्कि पूरे मेघौल गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। प्रियंका एवं उनके स्वजनों के रोदन क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन था। तो दूसरी ओर नन्ही बच्ची रिंकी अपनी मम्मी एवं नाना नानी को रोते देख वह भी रो रही थी। इस कारुणिक दृश्य को देखकर पाषाण हृदय भी रोने से खुद को रोक नही पा रहा था।

पिता का एकलौती लाडली प्रियंका का उजरा सुहाग, पीड़ित परिवार समेत मेघौल में दुसरे दिन भी पसरा रहा मातम 2बेटी के जन्म दिन समारोह मनाने का हसरत रहा अधूरा। मृतक बबलू अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। जो एल्केम कंपनी में एमआर का काम करता था। इसकी शादी वर्ष 2019 में मेघौल वार्ड 14 निवासी शम्भू सिंह उर्फ जंगल सिंह की एकलौती पुत्री प्रियंका के साथ काफी धूम धाम के साथ हुआ था। इस शादी से दोनों को दो वर्ष की एक बेटी रिंकी है। प्रियंका वर्तमान में रांची से जीएनएम की प्रशिक्षण ले रही है।

जो होली के अवसर पर अपने मायके मेघौल आई हुई थी। होली में बबलू भी अपने ससुराल मेघौल आया हुआ था। प्रियंका और बबलू की बेटी रिंकी का 28 मार्च को जन्मदिन था। बबलू अपने ससुराल मेघौल से वाइक लेकर बुधवार को बेगूसराय गया था। बेगूसराय से जन्मदिन के समान का मार्केंटिंग कर मेघौल लौटने के क्रम में बुधवार की शाम बसौना मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया।

पिता का एकलौती लाडली प्रियंका का उजरा सुहाग, पीड़ित परिवार समेत मेघौल में दुसरे दिन भी पसरा रहा मातम 3घटना स्थल पर बिखरा पड़ा बच्ची के जन्मोत्सव का नूतन कपड़ा, चॉकलेट का डब्बा इत्यादि सामग्री बिखड़ा पड़ा था। बबलू अब इस दुनियां में नही रहा और अपनी एकलौती लाडली रिंकी के जन्म दिन मनाने का हसरत लिए इस दुनियां से विदा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में न बबलू की मौत हुई वरन दो परिवार का एकलौता चिराग सदा सदा के लिए बुझ गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article