बेगूसराय के बीहट में एनएच 31 पर एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग को लेकर सर्वदलीय बैठक, डीएम से मिलने की बात पर बनी सहमति

DNB Bharat Desk

थर्मल चौक से बीहट रतन चौक तक एनएच 31 पर हो एलिवेटेड फ्लाई ओभर का निर्माण। थर्मल में कसहा-बरियाही गुप्ता बांध रेलवे क्रोसिंग को जोड़ते हुए हो फ्लाई ओभर का निर्माण। चकिया में हुई सर्वदलीय बैठक में डीएम से मिलने पर बनी सहमति। मांगों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च। स्थानीय लोगों ने कहा अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो वे लोग रोकेंगे निर्माण कार्य

डीएनबी भारत डेस्क 

सिमरिया से खगड़िया तक एनएच 31 पर फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान थर्मल बस स्टैंड स्थित चौक पर गुप्ता-लखमिनियां बांध रेलवे क्रोसिंग को जोड़ते हुए बीहट रतन चौक तक एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण की मांग को लेकर रविवार को चकिया में सर्वदलीय बैठक हुई। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में उक्त मांगो को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने पर सहमति बनी। बैठक में चकिया, मल्हीपुर, कसहा, बरियाही, बीहट, सिमरिया, मल्हीपुर बिंदटोली समेत कई अन्य गांव के दर्जनों लोग शामिल थे। बैठक के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर चकिया से थर्मल बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाल नारेबाजी किया।

- Sponsored Ads-

पूर्व मुखिया रामनंदन यादव व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी ने कहा कि थर्मल बस स्टैंड से लेकर बीहट तक घनी आबादी क्षेत्र व औद्योगिक नगरी है इसलिए यहां के लोगों को सुविधाओं को ध्यान रखते हुए कसहा-बरियाही स्थित थर्मल गुप्ता बांध से लेकर बीहट रतन चौक तक एनएच 31 पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण हो। पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव व भाकपा नेता प्रह्लाद सिंह ने कहा कि थर्मल शक्र चौक के पास मौजूद गुप्ता बांध सड़क एनएच 31 में मिल जाने से बलिया से लेकर बछवाड़ा होते हुए समस्तीपुर तक के लाखों लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि थर्मल के पास हाथीदह-बरौनी रेलखंड पर फ्लाई ओभर का निर्माण हो जाने से सिमरिया गंगातट पर लगने वाली जाम से छुटकारा होने के साथ-साथ दर्जनों गांव के लोगों को रेलवे केबिन पर रुकना नहीं पड़ेगा।

सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व सरपंच अनिल कुमार विद्यार्थी, अधिवक्ता अवधेश राय, क्षेत्रीय विकास मोर्चा के महासचिव शिव शंकर कुमार ने कहा कि थर्मल से बीहट के बीच एनटीपीसी व खाद कारखाना के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, पोस्ट ऑफिस, बैंक, दो-दो थाना व बाजार है इसे ध्यान में रख यहां फ्लाई ओभर का निर्माण हो। सर्वदलीय बैठक में शामिल रामानंद प्रसाद यादव, सिकंदर यादव, सुनील राय ने बताया कि थर्मल से बीहट तक फ्लाई ओभर की मांग को लेकर हमलोग डीएम से मिलेंगे, मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में दयानंद यादव, अनिल साह, पंसस वकील रजक, मृत्युंजय कुमार, राम प्रवेश सिंह, अरुण यादव, अरविंद राय, कन्हैया राय, ज्ञानी पासवान, ललन यादव, आजाद भारती, अनिल यादव, कुमार राजा, ललन राय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

कहते हैं तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह
थर्मल बस स्टैंड से बीहट तक घनी आबादी व औद्योगिक क्षेत्र को देखते हुए थर्मल चौक स्थित गुप्ता बांध रेलवे क्रोसिंग को जोड़ते हुए बीहट तक फ्लाई ओवर की मांग को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में एक प्रतिनिधि मंडल को डीएम से मिलने की बात पर सहमति बनी है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article