समस्तीपुर रेल मंडल ने स्थापित किया कीर्तिमान, एक दिन में बेटिकट यात्रियों से वसूले सर्वाधिक…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

टिकट चेकिंग के मामले में समस्तीपुर रेल मंडल ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 18 घंटे का चलाया गया किला बंद चेकिंग अभियान के तहत 9692 लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे बतौर जुर्माना 68 लाख रुपए वसूल किया गया है। यह जुर्माना राशि समस्तीपुर रेल मंडल में 1 दिन में सर्वाधिक है।

- Sponsored Ads-

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रा की सूचना के बाद सुबह 5:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक रेलवे मंडल के विभिन्न खंडों पर 200 से अधिक टीटी और आरपीएफ द्वारा किला बंद टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न खंडों पर 9 हजार 692 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। जिनसे बतौर जुर्माना राशि करीब 68 लाख रुपया वसूल किया गया है। ‌समस्तीपुर रेल मंडल में इसी माह 11 नवंबर को भी स्पेशल ड्राइव चलाया गया था जिसमें 61 लाख रुपया वसूल किया गया था। 8 नवंबर को 55 लाख रुपए की वसूली हुई थी।

उन्होंने ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान के कारण समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट की बिक्री बढ़ गई है। टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लग रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल टिकट चेकरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट चेकिंग का उद्देश्य लोगों को टिकट लेकर चलने के लिए जागरूक करना है। बावजूद लोग टिकट लेकर यात्रा नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से टिकट लेकर यात्रा की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर भी टिकट उपलब्ध है, लोग मोबाइल यूटीएस ऐप का उपयोग करें।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article