बेगूसराय में ग्रामीण महिला एवं एसपी बेगूसराय के प्रयास से दुधमुंहे नवजात बच्ची को मिला आशियाना

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र के बांक डंडारी गांव की, पोखर के पास फेंका हुआ पाई गई नवजात शिशु।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला अंतर्गत डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक डंडारी गांव में पानी के नजदीक 10नवंबर की अहले सुबह एक नवजात शिशु (लड़की) फेंका हुआ पाया गया। बच्ची को रोने की आवाज सुनकर डंडारी गांव निवासी ग्रामीण महिला निलम देवी के द्वारा देखा गया और नवजात बच्ची के मिलने के मामले की सूचना डंडारी थाना की पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं डंडारी थानाध्यक्ष द्वारा मामले की सूचना जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार को दी गई। एसपी के निर्देश पर नवजात शिशु के सर में चोट का निशान को देखते हुए ईलाज के लिए तुरंत प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र, तेतरी ले जाया गया जहां नवजात शिशु का प्राथमिक ईलाज करवाया गया। वहीं नवजात दुधमुंहे बच्ची की सूचना देनें वाली ग्रामीण महिला के प्रयासों का एसपी बेगूसराय ने सराहना किया।

वहीं एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपचार के पश्चात अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना अविलंब कार्यवाई के लिये दिया। जिसके आलोक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अपने टीम के साथ डंडारी थाना पर पहुंच कर नवजात बच्ची का संरक्षण करने हेतु अपने साथ बेगूसराय ले गये। वर्तमान में नवजात शिशु बाल संरक्षण में है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article