बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मोटसइकिल सवार दो युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना एनएच 31बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ नारायणपुर ढ़ाला के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मंगलवार की देर शाम बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर नारायणपुर ढ़ाला के समीप सड़क दुर्घटना में मोटसइकिल सवार दो युवक की मौत एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एवं ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा गया। मृतक की पहचान सागीडीह गांव वार्ड 13 स्थित निवासी महेन्द्र पासवान का लगभग 28 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान के रूप में हुई है जबकि दूसरा मृतक युवक की पहचान बालकिशुन दास का 30 वर्षीय पुत्र राम दास के रुप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सागी गांव के रहने वाले रामेश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र रघुनाथ पासवान के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी तथा गंभीर रूप से जख्मी राम दास एवं रघुनाथ पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राम दास को मृत घोषित कर दिया तथा रघुनाथ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भज दिया।वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही खोदावन्दपुर थाना के एसआई अयूब अली ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मोटसइकिल सवार दो युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल 2वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव घटनास्थल पर रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 किनारे मेघौल धर्मगाछी चौक से सागी हनुमान मंदिर तक सड़क किनारे स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से बालू गिट्टी लद्दी ट्रक खड़ा किया जाता है। जो काफी खतरनाक है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक दौलतपुर से रोसरा की ओर तीव्र गति से जा रहे थे उसक क्रम  था. उसी दौरान खरी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद खोदावंदपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए देखे गये।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article