पूर्व मुखिया कपिलदेव मंडल की 18वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम 11 को, जुटेंगे जिला भर से लोग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सदर प्रखंड अंतर्गत खगौर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय कपिल देव मंडल की 18वीं पुण्यतिथि समारोह आगामी 11 नवंबर 2022 को रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा स्थान के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। संबंधित मामलों की जानकारी कपिल देव मंडल स्मृति मंच के संयोजक महेश प्रसाद यादव एवं उप संयोजक नीतीश कुमार ने दी।

इस बीच कपिल देव मंडल स्मृति मंच की ओर से इस अवसर पर जिले के तमाम गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों से उपस्थित होकर स्वर्गीय कपिल देव मंडल को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। विदित हो कि लखीसराय सदर प्रखंड के खगौर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया कपिल देव मंडल का बीते 11 नवंबर 2004 को निधन हो गया था। अपनी राजनीतिक कैरियर के दौरान वे जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनका एक अनोखा पहचान माना जाता था।

- Sponsored Ads-

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article