बेगूसराय-साइकिल पे संडे अभियान की ओर से 556 वें रविवार के उपलक्ष्य में 140 बच्चे को हर हाथ में दिया गया पौधा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में रविवार को रंग-उमंग कार्यशाला निपानियां में भाग ले रहे सभी बच्चों को साइकिल पे संडे अभियान की ओर से 556 वें रविवार के उपलक्ष्य में हर हाथ को पौधा दिया गया। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन, बरौनी द्वारा केजीएम ड्रीम्स स्कूल निपनियां में आयोजित कार्यशाला के लगभग 140 बच्चों को साइकिल पे संडे अभियान की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। इस मौके पर अभियान के सदस्यों का स्वागत करते हुए बरौनी नगर परिषद के वार्ड पार्षद कुमार गौतम ने कहा कि आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन रविवार को देश भर में अमिट छाप छोड़ रही है।

- Sponsored Ads-

यह कार्यक्रम इतना खूबसूरत हो गया है कि आने वाले समय में लोगों को इसके लिए और अधिक प्रेरित करने का काम करेगा। वहीं सचिव गणेश गौरव ने कहा कि आज हमको यह फर्क है की साइकिल पे संडे अभियान लगातार अपने संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि अभियान का यह सुंदर प्रयास इस रूप में है कि अब हर हाथ का पौधा मिले और हर हाथ पौधों की रखवाली करें। कहा कि केवल पौधारोपण से अभियान आगे बढ़ने वाला नहीं है बल्कि हर पौधे को हमें संरक्षित करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं साइकिल पे संडे अभियान के सदस्य अंशु कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लगातार लोगों को प्रेरित कर रही है।

रबेगूसराय-साइकिल पे संडे अभियान की ओर से 556 वें रविवार के उपलक्ष्य में 140 बच्चे को हर हाथ में दिया गया पौधा 2विवार जरूरत है कि हम छोटे-छोटे कार्य साइकिल से ही करें। इस अवसर पर साइकिल पे सन्डे के सुजीत कुमार, शिवम कुमार, अंकित कुमार, अजीत कुमार, अक्षत कुमार, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर आकाश गंगा के कलाकार नरेश कुमार, आनंद कुमार, बलिराम, संतोष, अंकित, मनीष कुमार, रवि वर्मा, रोहित वर्मा, राधे सहित अन्य के द्वारा पर्यावरण गीत गाकर पौधारोपण संरक्षण का स्वागत किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article