जिले में होने वाली जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर खोदावंदपुर में हुई युवाओ की बैठक

DNB Bharat

लेट्स इंस्पायर बिहार बेगूसराय ईकाई की खोदावंदपुर प्रखण्ड में हुई बैठक

डीएनबी भारत डेस्क 

लेट्स इंस्पायर बिहार को ओर से आगामी 10 दिसम्बर को जीडी कॉलेज बेगूसराय में आयोजित होने वाली प्रथम वृहत जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को मेघौल में युवाओ की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर युवाओ को सबोधित करते हुए लेट्स इंस्पायर बिहार के जिला संयोयक प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य युवाओ को बिहारी स्मिता से रूबरू कराना तथा बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेते हुए नया बिहार और विकशित बिहार बनाने के लिए जागृत करना है।

संगठन के संरक्षक आईपीएस विकास वैभव हैं जिनके द्वारा 10 दिसम्बर को जीडी कॉलेज बेगूसराय में वृहत जनसंवाद आयोजित किया गया है। हम समस्त खोदावंदपुर प्रखण्डवासियों को निमंत्रण देने के लिए आएं हैं ।आप बेगूसराय आइए और आपीएस विकास वैभव को सुने और इस अभियान का हिस्सा बने। बैठक को मुखिया पुरुषोत्तम सिंह , अरुण कुमार, राम भरोस मिश्र, पिंकू कुमार ने भी संबोधित किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article