कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के युवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च 

DNB Bharat Desk

बलात्कारियों को फांसी दो जैसे गगन भेदी नारा लगाते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंच कर कैडल मार्च सभा में तब्दील हो गया

 

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:कोलकाता के आर जी कार मेडिकल काॅलेज में महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और विभत्स हत्या समेत देश में बढ़ते हुए हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के यवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के युवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च  2 कैंडल मार्च मथुरापुर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो पर बलात्कारियों को फांसी दो जैसे गगन भेदी नारा लगाते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।सभा को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी जमशेद आदिल ने कहा की सरकार के अनदेखी और बलात्कार जैसे जघन्य मामले में ठोस कारवाई नही करने के कारण पूरे देश में हैवानियत और दरिंदगी के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है।

- Sponsored Ads-

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के युवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च  3कोलकाता में महिला पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई वहीं मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची को घर से अगवा कर हत्या कर दी गई इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया।उन्होंने कहा की इस तरह की हैवानियत वाली घटना आज पूरे देश में हो रहा है लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस और कठोर फैसला नहीं ले रही है

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के युवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च  4जिसका नतीजा है की आज देश की बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है।युवा समाजसेवी जमशेद ने आगे कहा की सरकार अगर इस जघन्य मामले में ठोस फैसला नहीं लेती है तो इसे जनता के हवाले करे ।उन्होंने बलात्कारियों के खिलाफ कठोर कानून बनाकर फांसी की सजा देने की मांग की।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत और दरिंदगी के खिलाफ़ समस्तीपुर के युवाओ ने युवा समाजसेवी सैयद जमशेद आदिल उर्फ सोनू करीम के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च  5इस अवसर पर पार्षद रंजीत कुमार के अलावा समर आलम,आदिल हसन,संतोष साह,आदिल हुसैन,सुमित श्री,अफरोज आलम, अफजाल रहबर, उम्माम करीम,राहुल यादव,फारूक अब्दुल्लाह,सौरभ,मुकेश,अविनाश,अमित,निशु, विक्की, आरिफ,शहाबुद्दीन समेत सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article