लखनपुर दुर्गा मंदिर दर्शन करने पहुंची सीओ वीणा भारती, कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लखनपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर माता का दर्शन करने उमड़ी भीड़ को देखते हुए मेले को शांति पूर्ण सफल बनाने के लिए भगवानपुर सीओ वीणा भारती लखनपुर पहुंची और मेला के स्थिति का जायजा लिया।

मेले में तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही माता दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की और माता से मन्नत मांगी। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि मुझे अपार खुशी है कि मेरा तबादला दुबारा भगवानपुर हो गया और यहां फिर से आने पर माता का दर्शन करने का मौका मिला

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

Share This Article