समस्तीपुर में रेलवे क्वार्टर में युवक का शव मिलने से सनसनी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर के अटेरन चौक स्थित रेलवे क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जितवारपुर निजामत गांव के सोहन लाल यादव के रूप में की गई। रेलवे क्वार्टर में शव मिलने की सूचना पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के अध्यक्ष परवीन कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच जुट गई है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीएस नशे के पाउडर का सेवन करता था। लोगों का अनुमान है कि बीएस पाउडर की अधिक मात्रा के प्रयोग के कारण उसकी मौत हो गई। बता दे की इससे पहले भी 2 मौते हो चुकी है लेकिन इस नशीली पदार्थ को रोकने मे समस्तीपुर पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article