नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, एनडीए कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पैतृक जिला नालंदा में रोड शो कर चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है हालांकि नालंदा जिला में अंतिम चरण 1 जून को मतदान होना है,वैसे मे फिलहाल नामांकन भी नहीं हुआ है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए रोड शो करना पड़ा।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, एनडीए कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत 2 यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद नालंदा में रोड शो करना पड़ रहा है वह भी तब जब नामांकन तक नहीं हुआ है ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या यह डर सताने लगा है कि नालंदा में भी उनका किला कमजोर हुआ है।

नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, एनडीए कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत 3वही अस्थावां विधानसभा के जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय रथ देविसराय चौक पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।

नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, एनडीए कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत 4सीएम के आगवन को लेकर सांसद कौशेलंद्र कुमार बीजेपी जिलाध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट आरएलएम जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा समेत तमाम एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article