डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के सीतामढ़ी में रफ्तार के कहर ने एक महिला समेत दो लोगों की जिंदगी छीन ली वहीं एक महिला घायल हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के तंडसपुर गांव में बाइक सवार धनतेरस की खरीददारी कर वापस लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे एक निजी स्कूल की शिक्षिका विंदी सिंह घायल हो गई वहीं टक्कर के बाद कार का नियंत्रण बिगड़ गया और उसके बाद उसने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में शिक्षिका नीतू कुमारी और अधिवक्ता अमरेश मिश्रा की मौके पर ही मौत गई। बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
