सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, 08 मामलों का हुआ निस्पादन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना परिसर में कई गंभीर मामलों का हुआ निष्पादन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराया जिला के भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी अंचलाधिकारी अनुराधा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी अंचलाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि पूर्व के 9 मामले लंबित थे एवं आज 4 नए मामले आए जिसमें 8 मामले का दोनों पक्षों की उपस्थिति में निष्पादन किया गया।

- Sponsored Ads-

अन्य बचे मामले में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं किया गया। अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को सूचित कर बुलाया जाएगा। अगर दोनों पक्ष उपस्थित होते तो निष्पादन कर दिया जाएगा। उक्त मौके पर ए एस आई महेश प्रसाद राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार साहनी विपिन कुमार रणवीर कुमार अरुण ठाकुर प्रभारी सीआई राम प्रकाश पासवान आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article