ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर बाजार में एसएच 55 पर ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने जख्मी को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथिमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।

ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी 2जख्मी की पहचान बरियारपुर पश्चमी पंचायत के वार्ड 3 सदर बाजार निवासी स्व. अशोक पासवान के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी युवक बाइक से खोदावंदपुर से रोसड़ा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रेक्टर ठोकर मारते हुए फरार हो गया। सूचना पाकड़ पहुंची खोदावंदपुर थाना मैनेजर रामजी प्रसाद घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article