उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलारपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरूवार को बेगूसराय जिलांतर्गत तेघड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलारपुर में विभागीय निर्देशानुसार प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षा समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को गतिविधियों पर आधारित शिक्षा देने के तौर तरीकों को बताया गया।

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति के तहत पठन पाठन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उपस्थित अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से इसे सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। अपने संबोधन में अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है। समाजसेवी रमेश प्रसाद सिंह ने बच्चों में अनुशासन एवं साफ सफाई की आवश्यकता पर बल दिया।

- Sponsored Ads-

सभा को अवकाशप्राप्त शिक्षक रामानन्द चौधरी, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र ठाकुर, अभिभावक विजय कुमार दास आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्या रीता देवी, मुखिया आरती कुमारी, सरपंच सुमित्रा देवी, पंकज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article