बीहट में डॉ एस पंडित को पार्टी का झंडा समर्पित कर दी गयी अन्तिम विदाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सौदागर पंडित के निधन से चिकित्सा जगत से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी अनुसार ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा सौदागर पंडित के शव को बुधवार की सुबह मध्य विद्यालय बीहट स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया । जहां तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, भाकपा के जिला सचिव अवधेश राय , भाकपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ,एटक नेता प्रहलाद सिंह , भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह,नवीन सिंह ,संजीव,सिंह,नूर आलम , डॉ संगीता राजन,अशोक रजक, मनोज सिंह ,कृष्णनंदन सिंह , राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ,अर्जुन सिंह आदि ने पार्टी का झंडा उन्हें समर्पित कर ,विदा किया।

- Sponsored Ads-

बीहट में डॉ एस पंडित को पार्टी का झंडा समर्पित कर दी गयी अन्तिम विदाई 2वहीं बीहट स्टूडेंट क्लब के मैदान में मृतक एस पंडित के शव खिलाड़ियों के दर्शन के लिए रखा गया । जहां बीहट स्टूडेंट क्लब के सचिव नवल किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, अशोक सिंह, राजीव गार्ड, उमेश सिंह, राज किशोर ,प्रसन्न प्रशांत , कमल नयन बबलू , निशु वत्स ,रूपक कुमार ,राजेश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विदित हो कि बेगूसराय के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ सह भारतीय जन नाट्य संघ नगर इप्टा के अध्यक्ष एवं मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के मुख्य संरक्षक डा एस पंडित के असामयिक निधन मंगलवार को उनके आवास बेगूसराय पोखरिया स्थित क्लीनिक पर हो गई। इस दुखद घटना की खबर सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी । बतलाया जाता है कि वे बेगूसराय के एक प्रसिद्ध लोकप्रिय चिकित्सक के साथ ही गरीबों दलितों एवं निःसहाय लोगों के मसीहा के रूप में जाने जाते रहे । वे हमेशा सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ के भाग लेते थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article