बछवाड़ा में पांच हजार रूपया रंगदारी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ा, गहने और नकदी लूटी

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत अंतर्गत नारेपुर पश्चिम गांव में गुरुवार की रात रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल की पहचान रामपदारथ यादव के पुत्र सुनील कुमार उर्फ मुखिया के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के घर पर भतीजे की बारात जाने की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव के ही रंजीत यादव और बबलू यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे। रंजीत यादव ने गाली-गलौज करते हुए ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर 5,000 रुपये की मांग की।

बछवाड़ा में पांच हजार रूपया रंगदारी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ा, गहने और नकदी लूटी 2जब सुनील ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। रंजीत यादव ने जान मारने की नीयत से सुनील के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आरोप है कि इसी बीच बबलू यादव ने पीड़ित की जेब से 1,700 रुपये नकद निकाल लिए और गले से सोने की हनुमानी छीन ली। ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बछवाड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, सिर की गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

बछवाड़ा में पांच हजार रूपया रंगदारी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ा, गहने और नकदी लूटी 3पीड़ित ने बछवाड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी रामचंद्र यादव और उसके पुत्र दबंग प्रवृत्ति के हैं और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं। इनके विरुद्ध थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष का कथन: मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article