डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में एससी/एसटी के विभिन्न संघ ,संगठनों द्वारा बुधवार को आहुत भारत बंद खोदावंदपुर में मिला-जुला असर रहा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूल ,कॉलेज हाट बाजार प्रखंड ,अंचल कार्यालय ,बस, ट्रक सड़क यातायात सभी सामान्य दिनों की तरह आज भी चलता रहा।
- Sponsored Ads-

विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष राजद मोहम्मद सैफीके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने एसएच 55 बेगूसराय रोसरा पथ पर धरना देकर यातायात को बाधित किया और सांकेतिक प्रतिरोध किया। धरना में विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ,रजत नेता रामदेव यादव भी शामिल थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
