बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार 

DNB Bharat Desk

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेंखौफ अपराधियों ने सारे शाम एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। वही गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार  2घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा के समीप की है। घायल किस की पहचान पाचंबा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामचरित्र सिंह का पुत्र विमल सिंह के रूप में की गई है।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार  3परिजनों ने बताया है कि विमल सिंह अपने घर से दूध लेकर दूध सेंटर पर दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी अपराधियों ने रास्ते में ही विमल सिंह को घेर लिया और उसे गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास जब लोग दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वही गोली लगने से विमल सिंह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार  4आनन फानन में परिजनों ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि कुछ दिन पहले विमल सिंह के भाई की हत्या हो गई थी उसे हत्या में ही विमल सिंह मुख गवाह थे और उसे गवाह के कारण जो हत्या में शामिल थे उसकी सजा भी हुआ था।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार  5इसी दुश्मनी के वजह से विमल सिंह को अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विमल सिंह अपने भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे। परिजनों बताया है कि इसी दुश्मनी के कारण उसे गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article