बेगूसराय में उच्च विधि से मक्के की खेती का सिखाया गया गुर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत चयनित गांव गोपालपुर में मक्के के उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती पर एक दिवसीय परक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। परक्षेत्र दिवस के मौके पर किसानों को उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती एवं इसके लाभ तथा जलवायु अनुकूल तकनीक के बारे में विशेष चर्चा की गई। साथ ही मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन के बचाव करते हुए संरक्षित खेती के बारे में के बारे में चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

पर्यावरण को बचाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की सलाह दी गई। एग्रोफोरेस्ट्री के बारे में मुख्य रूप से चर्चा की गई। चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सुषमा तमता ने संरक्षित खेती के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के वरीय शोध सहायक अभय रंजन ने धान की सीधी बुवाई एवं उस में होने वाले खरपतवार के रोकथाम के बारे में चर्चा किया। लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के अंतर्गत सभी किसानों को प्रतिज्ञा भी कराया गया जिसमें प्रकृति के संरक्षण मुख्य उद्देश्य था।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार

Share This Article