डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पासोपुर की बालिकाओं को शनिवार को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। परिवार कल्याण काउंसलर नियति कुमारी मिश्रा ने माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक नियमित प्रक्रिया है जो प्रत्येक किशोरी, लड़की या महिला को होती है। माहवारी के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बिना साफ-सफाई के संक्रमण फैलेगा। बालिकाओ के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-