सोमवती अमावस्या को लेकर सुबह से ही बिहार शरीफ के कई इलाकों में पीपल के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं की पूजा

DNB Bharat Desk

 

सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु और परिवार की सुख शांति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे पूजा की।

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार यानी सोमवती अमावस्या को लेकर सुबह से ही बिहार शरीफ के कई इलाकों में पीपल के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं का भीड़ देखा गया। सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु और परिवार की सुख शांति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे पूजा की।

- Sponsored Ads-

सोमवती अमावस्या को लेकर सुबह से ही बिहार शरीफ के कई इलाकों में पीपल के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं की पूजा 2सुहागिन महिलाओं ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन महिलाएं पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर अपने परिवार और पति के लिए मंगल कामना करती है। इस वृक्ष की परिक्रमा करने से अनंत फल मिलता है। पीपल के पेड़ में ब्रह्मा विष्णु और शिव वास करते हैं।

सोमवती अमावस्या को लेकर सुबह से ही बिहार शरीफ के कई इलाकों में पीपल के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं की पूजा 3दरअसल सनातन धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है सोमवती अमावस्या पर स्नान दान करने से फल कई गुना अधिक बढ़ जाता है। सोमवारी अमावस्या पर चतुर्ग्रही योग का सहयोग बन रहा हे जो चारों पुरुषार्थ की सरलता से प्राप्ति का कारक माना गया है इसलिए इस बार का अमावस्या का महत्व कई गुणा गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article