खोदावन्दपुर में स्वच्छता अभियान को बल देने के लिये की गयी बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर: पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान को कारगर बनाने के लिए एक बैठक की गयी। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन के सभागार में मुखिया, पीआरएस, जीविका सदस्य एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों की हुई इस बैठक में बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि आगामी 14 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा।

- Sponsored Ads-

इस अभियान के तहत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सहभागिता से साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया जायेगा। बीडीओ ने बताया कि आगामी 20 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय सभी स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने इस मौके पर आमजनों व जनप्रतिनिधियों के बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

खोदावन्दपुर में स्वच्छता अभियान को बल देने के लिये की गयी बैठक 2बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक नीरज कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक राजेश कुमार, राम शोभित कुमार, मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सागी मुखिया इरशाद आलम, पंचायत सचिव चन्द्रशेखर पासवान, मनीष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक वीणा कुमारी, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शकिल के अलावे सभी मुखिया, पंचायत रोजगार सेवक, जीविका के सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article