डीएनबी भारत डेस्क
चित्रकार मो.सुलेमान का लोगों ने फूल माला और ढोल बाजे के साथ दलसिंहसराय रेल्वे स्टेशन पर स्वागत किया।वही सभी लोगों ने दलसिंहसराय शहर के महावीर चौक पर बजरंगबली मंदिर में पूजा कर मो.सुलेमान की तरक्की की कामनाएं भी की।बता दे कि चित्रकार मो.सुलेमान को अमृतसर पंजाब में आयोजित द इंडियन अकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स द्वारा आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी सह पुरस्कार वितरण प्रदान किया गया था।

पुरस्कार के लिए मेडल ,प्रमाणपत्र ,11हजार की नगद राशि एवं कला प्रदर्शनी की कैटलॉग.देकर पुरस्कृ किया गया.अकेडमी के इस समतोह में देश के प्रख्यात मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री प्रोफ़ेसर बिमान बिहारी दास ने अपने हाथों से यह सम्मान दिया गया. साथ ही पंजाब के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद थे.इस राष्ट्रिय कला पुरस्कार में मेरी कलाकृति शीर्षक अशीर्षक1,मिश्रत माध्यम में कैनसन कागज पर बनी चित्रकृति,अकार 30*42cm के लिए प्रदान किया गया.
वहीं शुक्रवार को दलसिंहसराय रेल्वे स्टेशन पर मो. सुलेमान का आगमन होने पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।मौके पर डॉ संजीव प्रकाश.उत्सव जायसवाल.प्रेम जायसवाल.सज्जन कुमार.बलराम पंडित संतोष कुमार.सपन कुमार.मोती ठाकुर.मो आलमगीर.इसरत जहाँ.अंजलि नायक.लालिमा कुमारी. रत्नेश कुमार.सुधीर कुमार चौधरी.कुणाल गुप्ता.रूपक कौशल.शैलेश कुमार.सहित कई लोग स्वागत में शामिल थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट