बिहार क्रिकेट संघ: बेगूसराय के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में बिखेरा जलवा, संघ की ओर से सभी को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बेगुसराय की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसको लेकर आज बेगूसराय क्रिकेट संघ के द्वारा तमाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें कई ऐसे खिलाड़ी है जो हाल के दिनों में क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी के साथ खेल चुके हैं और आज इन खिलाड़ियों के लिए वैभव सूर्यवंशी रोल मॉडल भी बन चुके हैं।

- Sponsored Ads-

वैभव की सफलता के बाद एक तरफ जहां बिहार क्रिकेट संघ में काफी खुशी है तो वहीं स्थानीय स्तर पर भी खिलाड़ियों का मनोबल चरम पर है और वह अपने जिले एवं देश के लिए आने वाले दिनों में कुछ अच्छा करने के लिए दिन-रात मेहनत में लगे हुए हैं । क्रिकेट के नजरिया से बेगूसराय के 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जो बिहार क्रिकेट संघ के लिए महत्वपूर्ण है और उन्होंने अपने प्रदर्शन के बदौलत संघ का ध्यान अपनी और आकृष्ट किया है । बेगूसराय क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार बीरेश ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी बेगूसराय के स्थानीय खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने कई टूर्नामेंट में बेगूसराय में अपने हुनर का जौहर भी दिखाया है।

बिहार क्रिकेट संघ: बेगूसराय के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में बिखेरा जलवा, संघ की ओर से सभी को किया गया सम्मानित 2चाहे वह रिफाइनरी स्टेडियम हो या गांधी स्टेडियम वैभव ने अपना जलवा हर जगह दिखाई है, एवं घरेलू क्रिकेट की बदौलत लोगों का ध्यान आकृष्ट किया था। वही बेगूसराय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुधांशु ने बताया कि एक मैच के दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को मात्र 10 रनों पर आउट किया था और यह उनके लिए काफी हर्ष का समय था। आज उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बेगूसराय की टीम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाएंगी एवं उम्मीद की जा रही है कि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम चमकाएंगे।

Share This Article