डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग घरों में छापेमारी कर कुल 45 किलोग्राम गांजा और एक लाख 49 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सबसे पहले रमेश यादव के घर से 12 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद निशानदेही पर राजेश कुमार के घर छापेमारी की गई, जहां से 29 किलो 500 ग्राम गांजा मिला।
वहीं, रवि कुमार के घर से तीन किलो गांजा और एक लाख 49 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने रहुई थाना एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क