मानवता शर्मसार: समस्तीपुर के पोखर में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव में एक बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव स्थित पोखर में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवजात बच्चे का जन्म महज एक से दो दिन पहले हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को पोखर के पानी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, बच्चे को पानी में फेंकने और उसकी मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना तत्काल वारिसनगर थाना पुलिस को दी गई।

मानवता शर्मसार: समस्तीपुर के पोखर में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी 2सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक मासूम नवजात के साथ ऐसी निर्दयता क्यों की गई? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article