नालंदा में सनसनी: पैथोलॉजी कर्मी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH-20 जाम कर काटा बवाल

DNB Bharat Desk

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं ने एक बार फिर सूबे की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

- Sponsored Ads-

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को करीब दो घंटे तक जाम कर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के चेरण गांव निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू एक पैथोलॉजी में कार्यरत था। 

नालंदा में सनसनी: पैथोलॉजी कर्मी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH-20 जाम कर काटा बवाल 2शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वह शिवाजी मोहल्ला जाने की बात कहकर घर से निकला। कुछ देर बाद परिवार की एक महिला के मोबाइल पर फोन आया कि सोनू सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने भी घटना की सूचना दी।परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सोनू गंभीर रूप से घायल था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। 

नालंदा में सनसनी: पैथोलॉजी कर्मी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH-20 जाम कर काटा बवाल 3आनन-फानन में उसे कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही हरनौत थाना, चेरो ओपी और बेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

Share This Article