तीन खोखा भी बरामद।तीन लोग गिरफ्तार। रहूई थाना क्षेत्र की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में जमीनी विवाद में गोलीबारी करने का सिलसिला जारी है।ताजा मामला रहुई थाना क्षेत्र इलाके के रामपुर गांव की है जहां उपसरपंच उमेश यादव के द्वारा जमीन पर रास्ते के विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिस उपसरपंच को इलाके में शांति बनाए रखने की जिम्मेवारी थी। वही उपसरपंच उमेश यादव गोलीबारी करते हुए कानून में हाथों में लेने का काम किया गया है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जीतन यादव अपनी तीन फीट रास्ते की जमीन को छोड़कर दीवार देने का काम करवा रहे थे तभी उपसरपंच के द्वारा इसका विरोध करते हुए अपने गुर्गो के साथ मिलकर दर्जनों राउंड फायरिंग की।
फायरिंग की आवाज को सुन इलाके में अफरा तफरी मच गई।गनीमत यह रही कि इस फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना में किसी को गोली नहीं लगी।सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम खोखा और तीन लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन घटना का मास्टरमाइंड उपसरपंच फरारा हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क