“मेरा मजहब हकपरस्ती है, मेरी मिल्लत कौमपरस्ती है, मेरी इबादत खलकपरस्ती है, मेरी अदालत मेरा जमीर है, मेरी जायदाद मेरी कलम है, मेरा मंदिर मेरा दिल है और मेरी उमंगें सदा जवान हैं” — लाला लाजपत राय
डीएनबी भारत डेस्क

आज मंगलवार को मातृवंदन फाउंडेशन, लखनऊ के द्वारा समस्तीपुर शहर के काशीपुर में अमर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की “पुण्य -तिथि” पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गयी l श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समाजसेवी सह मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, संचालन अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मनोज कुमार राय ने की l
समाजसेवी सह मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि ब्रिटिश राज के खिलाफ लालाजी की आवाज को पंजाब में पत्थर की लकीर माना जाता था l अवाम के मन में उनके प्रति इतना आदर और विश्वास था कि उन्हें पंजाब केसरी यानी पंजाब का शेर कहा जाता था l लाला लाजपत राय ने अपने जीवनकाल के दौरान शिक्षा और सामाजिक उत्थान से संबधित कई रचनायें लिखी। नेशनल एजुकेशन, अनहैप्पी इंडिया और ‘द स्टोरी ऑफ माई डिपोर्डेशन’ इनमे से प्रमुख हैं। अमर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक व अनुकरणीय है l
मौके पर समाजसेवी सह मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन,समाजसेवी मनोज कुमार राय, समाजसेवी ईo राजेश कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार कंठ, समाजसेवी मोo परवेज आलम, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, व्यवसायी हरेन्द्र कुमार, राय सोनी सिंह, समाजसेवी विश्वनाथ हजारी, लियाफ़ी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, समाजसेवी जायलाल राय, संदीप सरकार, नीतेश कुमार गुप्ता, रोहन राजपूत आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट