दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, छठ का सामान लेकर घर लौट रहे थे युवक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से है, जहां छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। रहुई थाना क्षेत्र के सलमाबाद मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

मृतकों की पहचान लवकुश कुमार और रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लवकुश, रितिक और गोविंद छठ पूजा का सामान लेकर रहुई बाजार से अपने गांव ओरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हादसे में एक युवक ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई।

दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, छठ का सामान लेकर घर लौट रहे थे युवक 2 रितिक और गोविंद सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में रहूई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की बीच टक्कर हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं।दोनों शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article