समस्तीपुर: टेम्पो व कार में भीषण टक्कर में तीन लोगो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

DNB Bharat Desk

 

घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर के समीप की  है

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां टेम्पो व कार में भीषण टक्कर हुई है।इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गयी वही कई लोग है जख्मी। सभी घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: टेम्पो व कार में भीषण टक्कर में तीन लोगो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल 2सभी की स्थिति नाज़ुक देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई । घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर के समीप की बताई गई है

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article