डीएनबी भारत डेस्क
लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा नालंदा में देखते ही बन रही है। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई।
वही डीएसपी राकेश कुमार रंजन खुद अपनी टीम के साथ छठघाट पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात दिखे।उन्होंने बताया कि छठघाट पर सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है। वही इस मौके पर विभिन्न छठ घाटों पर आयोजकों की ओर से छठव्रतियों के बीच साड़ी और पूजा सामग्री का वितरण भी किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क