खगड़िया में आस्था के साथ संपन्न हुआ छठ का संध्याकालीन अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण छठ के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

- Sponsored Ads-

विशेष रूप से शहर के बूढ़ी गंडक नदी घाट, मथुरपुर, विभिन्न पोखरों तथा मानसी क्षेत्र के नदी घाटों पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

खगड़िया में आस्था के साथ संपन्न हुआ छठ का संध्याकालीन अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 2

बार जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर की गई बेहतर और चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं में विशेष खुशी देखी गई। सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और मजबूत बैरिकेडिंग के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त रखा गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जिला प्रशासन और पुलिस बल की विशेष सतर्कता बनी रही। परिणामस्वरूप, पूरे जिले में अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article