वीरपुर के गेन्हरपुर में ‘कृषि जन कल्याण चौपाल’ का आयोजन, किसानों को दी गई नई तकनीकी जानकारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को गेन्हरपुर में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि समन्वयक अमित कुमार व पवन कुमार सिंह द्वारा किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

- Sponsored Ads-

 उन्होंने कृषि की नई तकनीकों की चर्चा करते हुये कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने हेतु मिट्टी जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बीज उपचार व मिट्टी उपचार की विधियों को भी बताया। इसके अलावे बिहार कृषि एप तथा फॉर्मर रजिस्ट्री की भी जानकारी किसानों को दी गयी। 

वीरपुर के गेन्हरपुर में 'कृषि जन कल्याण चौपाल' का आयोजन, किसानों को दी गई नई तकनीकी जानकारी 2मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अनुपम कुमारी, दीप भास्कर, किसान सलाहकार बबिता कुमारी, आत्मा के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार समेत कई किसान मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article