डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के बच्चे ने एक बार फिर मजबूती से जिले में अपनी पहचान बनाई है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा ने बताया कि वर्ग आठवीं के छात्र युवराज कुमार ने बेगूसराय स्थित कॉलेजिएट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में सोमवार को भाग लिया।

ये परीक्षा दो टर्म में आयोजित किया गया एक लिखित दूसरा मौखिक जिसमें शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए पहचान बनाई। ये प्रतियोगिता विगत तीन सोमवार को क्रमशः संकुल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय और जिला स्तरीय आयोजित की गई है। जिसमें जिले भर के बच्चों ने भाग लिया।
युवराज वीरपुर प्रखंड से चयन होकर इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था इस लिए अपने विद्यालय के साथ साथ पुरे प्रखंड के नाम को रौशन किया है। सफलता के बाद जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस सफलता को लेकर संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक सुकुमार सहनी, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर, शिक्षक रामाशीष ठाकुर,संजीव कुमार, रंजन कुमार चौधरी, रौशन कुमार, संतोष चौरसिया, योगेश कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद सलीम, अबदुल्ल वद् सिद्धकी, मोहम्मद तस्लीम, मंटून कुमारी, संगीता कुमारी, काजल कुमारी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट