नालंदा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौके पर मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा के बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एनएच-20 पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में भीषण आग लग गई।मृतक की पहचान लोहरा गांव निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि युवक पावापुरी से पटना की ओर जा रहा था तभी सकरौल गांव के पास एनएच पर घटना घटी।स्कॉर्पियो चालक गलत दिशा से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को उसने जोरदार टक्कर मार दी। 

नालंदा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौके पर मौत 2

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सड़क से दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। 

नालंदा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौके पर मौत 3हालांकि, गाड़ी के रेडिएटर में रिसाव होने के कारण स्कॉर्पियो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और चालक को दबोच लिया, जबकि गाड़ी में सवार अन्य चार लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article