डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को सम्मानित करने की जरूरत, जिस तरह से उन्होंने अवैध नामों को काटा है, विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर लगातर सवाल उठा रही है वैसे समय गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा चोर चोरी के खिलाफ सवाल उठा रहा है जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है।
गिरिराज सिंह ने कहा चोर-चोरी के खिलाफ बोल रहा है। जो जीवन भर चोरी किया लोकतंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा कांग्रेस ने। आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं इसलिए कि उन्होंने इसी बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जब इलेक्शन कमीशन कहा कि आप नाम भेजें किसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया।
मैं तो कहता हूँ कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत है, उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा। इसके साथ ही बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा टीएमसी को कांग्रेस में विलय करने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कौन किस में विलय होगा वो कांग्रेस जाने कौन विलय किसमे होगा मुझे उससे कोई लेना देना नहीं।
डीएनबी भारत डेस्क