डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपुर में गुरुवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय स्तर पर इंटर ( विज्ञान और कला) और मैट्रिक में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेधा का सम्मान आवश्यक है। इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और वे अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए दोगुने उत्साह से आगे बढ़ते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभा को प्रोत्साहन और प्रेरणा की आवश्यकता है उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना की।
समाजसेवी और वरिष्ठ अभिभावक प्रभात कुमार राय ने कहा की शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। बरौनी प्रखंड जदयू अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बच्चों से पढाई में निरंतरता और लगनशील होने की सलाह दी। साथ ही उन्हें हरसंभव सहयोग का अश्वासन दिया। शिक्षक रामू कुमार ने अपने ओजस्वी मंच संचालन से विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।
कार्यक्रम का सफ़ल संयोजन और व्यवस्था रसायन विज्ञान के अध्यापक हर्षवर्धन कुमार ‘हर्ष’ द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता पर सबको धन्यवाद दिया। पुरुस्कृत किए गए विधार्थीयों में पिंकेश, अंशु, अनुष्का, कृति भारती, विनीत राज, कोमल, सुमित, अमित, लक्ष्मी और कृष्ण कुमार शामिल रहे। इस आयोजन में विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं, विद्यार्थीगण तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट