नालंदा में 36 घंटे में दो गोलीकांड, उगावां पंचायत में दहशत, वर्चस्व और जमीन विवाद में चली कई राउंड, चकपर में गुटों के बीच फायरिंग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में महज 36 घंटे के अंदर दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं से उगावां पंचायत में दहशत का माहौल है। एक ओर वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आमने-सामने आ गए, तो दूसरी ओर जमीन पर मिटटी भराई के विवाद में अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

पहली घटना चकपर गांव की है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।वहीं दूसरी घटना उगावां गांव में सामने आई, जहां जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि साइबर अपराध से जुड़े करीब 10 लोगों ने किसान जयराम महतो पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर उसके पैर में गोली मार दी।

नालंदा में 36 घंटे में दो गोलीकांड, उगावां पंचायत में दहशत, वर्चस्व और जमीन विवाद में चली कई राउंड, चकपर में गुटों के बीच फायरिंग 2 जख्मी के परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले ही मिट्टी भराई को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रंगदारी की भी मांग की गई थी। शनिवार को जब जयराम महतो अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया।घटना के बाद घायल किसान को आनन-फानन में इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article